{"_id":"5f679a268ebc3e34fc13874b","slug":"work-on-widening-of-baraut-kotana-road-started-baraut-news-mrt502184148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-कोताना मार्ग के चौडीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-कोताना मार्ग के चौडीकरण का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत सप्ताह शुरू हुआ था सर्वे, 10.150 किलोमीटर लंबा है मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से गत सप्ताह सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
प्रीती कंस्ट्रक्शन कंपनी के अवर अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि विधायक केपी मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की थी। फिलहाल मार्ग के निर्माण के लिए 17.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। इस मार्ग की लंबाई 10.150 किमी है। गत सप्ताह सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। रविवार से मार्ग के चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
इन मार्गों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
बड़ौत-कोताना मार्ग के दोनों ओर जौनमाना, ढिकाना, बोहला, लुहारी, खामपुर, राजपुर, कोताना व जागोस सहित एक दर्जन से अधिक गांव पड़ते है। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद इन सभी गांव के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।