फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work boycott of boycott continues

लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी

Fri, 27 Sep 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of boycott continues
बागपत तहसील में धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल - फोटो : BAGHPAT
बागपत। लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होंने कहा जब तक कन्नौज जनपद के हमलावर अधिवक्ताओं पर मांग के अनुसार कार्रवाई नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को जिला संग्रह अमीन संघ ने लेखपालों के आंदोलन को समर्थन दिया। दूसरी तरफ लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण किसान और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील बागपत में लेखपालों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। बागपत तहसील इकाई लेखपाल संघ के अध्यक्ष सौरण सिंह यादव ने बताया कि जब तक कन्नौज जनपद के हमलावर अधिवक्ताओं पर वहां के प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री से जो भी मांग की गई है, उसको पूरा नहीं होने तक सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार धरने पर रहेंगे। संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने लेखपालों के आंदोलन को संगठन की ओर से समर्थन दिया। इसमें तहसील मंत्री सचिन भारती, सुशील शर्मा, विवेक शर्मा, कुलदीप शर्मा, वरूणवेश, वीरेंद्र यादव, अंशुल यादव, आयुषी मौजूद रहे। उधर, लेखपालों के आंदोलन से किसान और आम लोगों को परेशानी होनी शुरू हो गई है। किसी का जाति प्रमाणपत्र अटक गया तो किसी का आय और निवास। भूमि की भी पैमाइश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed