{"_id":"692f39377c5705d2980adc5d","slug":"women-will-take-charge-of-buses-recruitment-will-be-done-on-december-5-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-142820-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बसों की जिम्मेदारी संभालेगी महिलाएं, पांच दिसंबर को होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बसों की जिम्मेदारी संभालेगी महिलाएं, पांच दिसंबर को होगी भर्ती
विज्ञापन
- मेरठ में महिला परिचालकों की भर्ती इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर होगी
- गृह जनपद में मिलेगी तैनाती, यातायात व्यवस्था में होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मेरठ में पांच दिसंबर को संविदा के तहत महिला परिचालकों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाएं बसों की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस तरह बड़ौत डिपो को भी महिला परिचालक मिलेंगीं, जिससे यहां की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए संविदा के तहत परिचालकों की भर्ती खोल दी है। इंंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर वरीयता के अनुसार महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। परिवहन अधिकारियों के अनुसार भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास रखी गईं है और आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासन के अनुसार जाति के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
एनसीसी सर्टिफिकेट, एनएसस प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार धारक महिला अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों के आधरी पर पांच प्रतिशत का महत्व दिया जाएगा। भर्ती के बाद बड़ौत डिपो को भी महिला परिचालक मिलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन--
मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पांच दिसंबर को महिला परिचालकों की इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर भर्ती की जाएगी। महिलाओं को गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत

वर्जन