{"_id":"69ff93047f2c358e300dc7fe","slug":"women-were-stealing-by-outsmarting-the-servant-shopkeeper-caught-them-after-checking-his-mobile-phone-baghpat-news-c-28-1-bag1001-151403-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नौकर को चकमा देकर महिलाएं कर रही थीं चोरी, मोबाइल में देख दुकानदार ने पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नौकर को चकमा देकर महिलाएं कर रही थीं चोरी, मोबाइल में देख दुकानदार ने पकड़ीं
विज्ञापन
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में एक हार्डवेयर की दुकान से तीन महिलाओं ने पानी की टंकियां चुरा लीं। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिक के बेटे अमित जैन ने अपने मोबाइल पर फुटेज देखकर महिलाओं को पकड़ने में मदद की, जिसके बाद दो महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह घटना शनिवार को श्रेयांस जैन की हार्डवेयर की दुकान पर हुई। दुकान के नौकर हरमान को चकमा देकर महिलाओं ने चोरी को अंजाम दिया। जैन मोहल्ला निवासी सुमित जैन ने बताया कि उनके पिता श्रेयांस जैन की दुकान पर उनके भाई अमित जैन भी रहते हैं। शनिवार को तीन महिलाएं दुकान पर सामान लेने पहुंचीं और हरमान से टंकियां दिखाने को कहा। हरमान ने उन्हें कई टंकियां दिखाईं, जिनकी कीमत एक-एक हजार रुपये से भी अधिक है। इसी दौरान दो महिलाओं ने हरमान को बाहर बुलाकर बातों में उलझा लिया। तीसरी महिला ने दुकान में रखी 10-12 टंकियां उठाकर अपने कपड़ों में छिपा लीं। उस समय अमित जैन घर पर खाना खाने गए हुए थे, जिन्होंने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिलाओं को सामान छिपाते हुए देखा।
अमित जैन ने दोबारा फुटेज देखी तो महिलाओं को चोरी करते हुए पाया और तुरंत सतर्क हो गए। उन्होंने अन्य लोगों को फोन करके दुकान पर बुलाया। लोगों को आता देख महिलाएं भागने लगीं। एक महिला सामान लेकर गलियों से भागने में सफल रही, जबकि अमित जैन और अन्य लोगों ने पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि कैमरों की फुटेज में महिलाएं सामान छिपाती नजर आ रही हैं। सीओ ने दुकानदारों को ऐसे मामलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।