{"_id":"5f8f29f98ebc3edc2069e76a","slug":"women-should-be-aware-of-rights-mandalayukta-baghpat-news-mrt5070853138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महिला के एक कदम में आगे बढ़ता है परिवार व राष्ट्र
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी को सशक्त करना है। जिले के लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है यह भविष्य के लिए सुखद संकेत हैं।
मिशन शक्ति अभियान के चौथे दिन कलक्ट्रेट लोक मंच पर कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मंडलायुक्त, डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 12 लाभार्थी सुमन ,सुनीता ,रचना ,गुलशन, संजू, रेशमा ,सुनीता रईसा ,राजवंती, नूरजहां, बबीता ,शबनम को आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्व: निधि योजना के अंतर्गत आठ महिलाओं को क्रेडिट ऋण पत्र बांटे।
मंडलायुक्त ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि महिलाएं वर्तमान में आत्मनिर्भर बन रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिला के एक कदम से परिवार व राष्ट्र आगे बढ़ता है। जादूगर संजोग सिंह ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इसमें एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरके टंडन आदि सहित अधिकतर अधिकारी रहे।