फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman with lover beat her husband by taking her hostage

प्रेमी संग महिला ने पति को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman with lover beat her husband by taking her hostage
बड़ौत। नगर की गुराना रोड पर एक महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को बंधक बनाकर मारपीट की। युवक के परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराया। पीड़ित युवक के तहरीर देकर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित युवक नगर की गुराना रोड का रहने वाला है। उसकी शादी चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही युवती का दूसरे वर्ग के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया था। कई बार समझाने के बाद जब युवती नहीं मानी तो उसने 19 जून 2020 को पुलिस अधीक्षक बागपत को शिकायत कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एक सप्ताह पूर्व भी युवक ने अपनी पत्नी को उक्त युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से उसे बंधक बना लिया और कई दिनों तक मारपीट की। आरोप है कि महिला ने अपने पति का निजी अंग भी काट दिया। सोमवार को युवक के परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और उसको बंधनमुक्त कराया। युवक के परिजनों ने कोतवाली पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed