फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies, two injured in collision between two cars on Baraut-Muzaffarnagar road

Baghpat News: बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

Fri, 27 Oct 2023 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, two injured in collision between two cars on Baraut-Muzaffarnagar road
- दिल्ली से शाहपुर में बरात में शामिल होने जा रहा था परिवार
विज्ञापन

- अस्पताल में चिकित्सकों पर लगाया उपचार न करने का आरोप, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात दाहा व भड़ल गांव के बीच दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों व पुलिस ने उन्हें पहले बड़ौत सीएचसी, फिर बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला की मौत हो गई।इसको लेकर मृतक महिला के परिजनों ने चिकित्सकाें पर समय पर उपचार न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।
दिल्ली के विकासपुरी निवासी भारती (23) बृहस्पतिवार की देर रात अपने पति पुनीत शर्मा व पुनीत के दोस्त संजय चौहान के साथ कार में सवार होकर शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर में एक लड़के की बरात में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही उनकी कार बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा-भड़ल गांव के बीच पहुंची, तो सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें भारती, पुनीत व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों व पुलिस ने तीनाें घायलों को बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर भारती की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सकाें पर समय पर उपचार न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनकी चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। उधर, महिला की मौत से परिजन गमगीन है। इस मामले में दोघट थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- समय पर मिला जाता इलाज, तो बच जाती भारती की जिंदगी
कारों की भिड़ंत के बाद जब भारती, उसके पति पुनीत व संजय को नगर के एक निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, तो उस समय पर भारती बिल्कुल ठीक लग रही थी और स्ट्रेचर पर बैठकर चिकित्सकों का इंतजार कर रही थी, आरोप है कि समय पर उसे इलाज नहीं मिल पाया, बाद में धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन मृतिका का शव व दोनों घायलों को अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed