{"_id":"62acb775e72cce73cc1a3aa7","slug":"woman-dies-in-tractor-collision-nephew-injured-baraut-news-mrt5932938148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
बडोली गांव के पास हुए एक्सीडेंट में घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले जाते लोग
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जेपी पब्लिक स्कूल के सामने हुआ हादसा
बड़ौली गांव की रहने वाली थी महिला, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जेपी पब्लिक स्कूल के सामने साइकिल सवार युवक और उसकी चाची को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
महिला संगीता (35) पत्नी अरविंद कश्यप बड़ौली गांव की रहने वाली थी। वह शुक्रवार की दोपहर अपने भतीजे आकाश के साथ साइकिल से खेत में काम करने गई थी। लौटते वक्त दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जेपी पब्लिक स्कूल के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक भी बड़ौली गांव का रहने वाला बताया गया है, अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।