फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies due to fire in Nirpura village

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत

Thu, 03 Oct 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to fire in Nirpura village
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। ससुरालियों ने कहा गैस के चूल्हे पर खाना बनाते समय हादसा हुआ। पुलिस को सूचना दिए बिना ससुरालियों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के मुकंदपुर गांव निवासी अफसाना (27) का निकाह निरपुड़ा गांव निवासी महताब से हुआ । अब उनके दो बच्चे भी है। पति महाराष्ट्र में कपड़े की फेरी लगाता है। अफसाना गांव में ही बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। ससुरालियों ने बताया कि अफसाना ने सुबह छह बजे बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा और इसके बाद रसोई में खाना बनाने लगी। महिला को काफी समय से दौरे भी पड़ते थे। खाना बनाते समय उसे दौरा पड़ गया। इस कारण वह गैस के जलते चूल्हे पर गिरकर जल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोस की एक महिला उधर से होकर निकल रही थी तो उसे जलने की बदबू आई। उसने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अंदर घर में महिला मृत पड़ी थी। मृतका के मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले पहुंचे और दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इसके बाद गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। एसओ रमेश सिंह सिंधू ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed