{"_id":"65292f891acae59ab60d7c74","slug":"woman-beaten-up-to-ask-for-money-lent-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6174-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उधार दिए रुपये मांगने गई महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उधार दिए रुपये मांगने गई महिला को पीटा
विज्ञापन
-पीड़िता ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बालैनी की महिला के साथ लुहारा गांव में उधार दिये रुपये मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया। महिला ने रिश्तेदार पर लूट का भी आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
बालैनी की रहने वाली महिला अरला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लुहारा गांव के रिश्तेदार ने उससे चार लाख 27 हजार रुपये अपने काम के लिए उधार लिये थे, जिन्हें वापस लौटाने के लिए बार-बार टरकाते रहे। आरोप लगाया कि रुपये वापस नहीं मिलने और फोन नहीं उठाने पर शुक्रवार को वह अपनी बहन वंदना के साथ लुहारा गांव पहुंच गई। रुपये मांगते ही उन पर हमला कर दिया गया। आरोप लगाया कि उसके गले से सोने की चेन भी लूट ली। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।