{"_id":"5fb55acb8ebc3e9b874ee94d","slug":"woman-beaten-in-mukundpur-village-video-viral-baraut-news-mrt5114407100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुंदपुर गांव में महिला को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुंदपुर गांव में महिला को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिस ने चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा एक महिला की पिटाई की वीडियो वायरल हुई है। महिला चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। उधर, पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की।
गांव की बिमलेश के घर के बाहर लगे पानी का पाइप पड़ोसी के भैंसा-बुग्गी के लगने से टूट गया। बिमलेश और उसके बेटे सूरज ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है हमलावर बिमलेश को घसीटकर गली के बाहर ले आए और उसकी जमकर पिटाई की। पति सुखदेव के साथ भी हमलावरों ने धक्का-मुक्की की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पीड़ित पक्ष को ही धमकाते हुए वहां से चली गयी। छपरौली थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू ने मामला गंभीरता से लेते हुए पुलिस कर्मियों को फटकार लगायी और पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की। बताया कि मकान के बाहर लगे पाइप टूट जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते महिला रास्ते में बैठ गयी थी और पड़ोसियों ने रास्ते में बैठी महिला को हटाया है। मारपीट जैसी बात नहीं है, फिर भी चार आरोपितों के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की गई है।