फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wire stuck in windpipe removed from operation

सांस की नली में फंसा तार आप्रेशन से निकाला

Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Wire stuck in windpipe removed from operation
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकों को मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जौहड़ी गांव में बृहस्पतिवार को सात वर्षीय बच्चे ने कटीला तार निगल लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे नगर के गांधी रोड स्थित अरिहंत नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों की टीम कोे एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तार को निकालने में सफलता मिल सकी।

दरअसल जौहड़ी गांव निवासी रत्न सिंह का सात वर्षीय पुत्र दिलखुश घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान उसने कटीला तार निगल लिया। वह बच्चे की सांस की नली में फंस गया। इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन इसकी भनक लगते ही तुरंत गांधी रोड स्थित अरिहंत नर्सिंग होम पहुंचे। वहां डॉ. अरविंद जैन की देखरेख में चिकित्सकों की टीम ने आपरेशन किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद तार बाहर निकाला जा सका। डॉ. अरविंद जैन ने बताया कि नगर में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी बच्चे की सांस की नली में फंसा कटीला तार निकाला है। बताया कि ज्यादा केस खाने की नली में किसी चीज के फंसने के आते हैं। टीम में डॉ. हरीश विश्वकर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed