फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   winner delhi and mp cricket team

दिल्ली और मध्यप्रदेश ने जीते मैच

Sat, 12 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
winner delhi and mp cricket team
बागपत में एनएस क्रिकेट एकेडमी गेटवे के मैदान पर चल रही आठवीं चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए पहले मैच में दिल्ली ने मध्य प्रदेश और दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराया।
विज्ञापन


पहले मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। शंभू ने 23 गेंद पर 55 और नितिन पंवार ने 40 गेंद पर 46 रन बनाए। मध्य प्रदेश की ओर से पुनीत ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में एमपी की टीम 20 ओवर में 114 रन ही बना सकी। इसमें केतन ने 25 और प्रतीक ने 17 रन बनाए। दिल्ली की ओर से दरशाद ने तीन विकेट लिए। दिल्ली ने 73 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए। इसमें अरुण ने 67 गेंद पर 92 रन बनाए। मुंबई की ओर से मयूर ने चार विकेट लिए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। एमपी की ओर से अरुण ने चार और अतुल ने तीन विकेट लिए। एमपी ने 12 रनों से मैच जीत लिया।

मैच में अमरीश तोमर और विपिन चौहान अंपायर रहे। इस मौके पर लीग चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, सुधीर आर्य, अतुल पांडे, सुनील चौहान, अमरीश तोमर, विपिन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed