फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will have to wait 52 days for demanding works

मांगलिक कार्यों के लिए 52 दिन करना होगा इंतजार

Thu, 24 Feb 2022 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait 52 days for demanding works
- गुरु के अस्त होने और खरमास लगना मुख्य कारण
विज्ञापन

- 17 अप्रैल से आठ जुलाई तक कुल 40 दिन शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अगले 52 दिनों तक मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। ऐसा 22 फरवरी से गुरु के अस्त होने और फिर खरमास लगने के कारण होगा। खरमास उतरने के बाद 17 अप्रैल से शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे। इस बीच आठ जुलाई तक कुल 40 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।

पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति 22 फरवरी से 20 मार्च तक अस्त रहेंगे। इस बीच 10 मार्च से 18 मार्च तक होलाष्टक रहेगा। इसके बाद खरमास लगने से 14 मार्च से 14 अप्रैल तक शुभ कार्य नहीं होंगे। खरमास उतरने के बाद 17 अप्रैल से शुभ कार्य फिर से हो सकेंगे। इस दिन से आठ जुलाई के बीच विवाह के शुभ योग हैं। अप्रैल, मई, जून और जुलाई में लग्न के 40 शुभ मुहूर्त हैं। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही चार माह के लिए मांगलिक कार्य फिर रुक जाएंगे। नवंबर में देवउठनी एकादशी के साथ फिर शुभ कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

इन तिथियों को हैं विवाह के शुभ मुहूर्त
अप्रैल - 17, 19, 21, 22, 23, 28
मई - दो, तीन, नौ, 10, 11, 12, 13, 17,18, 20, 25, 26, 31
जून - छह, आठ, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 21, 22
जुलाई - तीन, पांच, छह, आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed