{"_id":"647745e4ca149417320fda64","slug":"will-fight-at-every-level-to-get-justice-for-daughters-surendra-singh-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-909-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे लड़ाई : सुरेन्द्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे लड़ाई : सुरेन्द्र सिंह
विज्ञापन
-नरेश टिकैत के आह्वान पर आज मुजफ्फरनगर में होगी महापंचायत
-महिला पहलवानों के साथ हुए अन्याय पर बोले देशखाप चौधरी
फोटो संख्या 4
बड़ौत। देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों के आंदोलन को अब खाप चौधरी मजबूत करेंगे। हर स्तर पर बेटियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
वह बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर से शांति पूर्वक पहलवान अपना मार्च नई संसद तक निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की। महिला खिलाड़ियों को जूते के नीचे रौंदा गया। इससे आहत होकर पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में विर्सजित करने का निर्णय लिया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहलवानों को ऐसा करने से रोका। नरेश टिकैत के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जनपद मुजफ्फरनगर में महापंचायत होने जा रही है। इसमें यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के खाप चौधरी भाग लेंगे। देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह भी अपने सभी थांबेदारों के साथ महापंचायत में जाएंगे। देशखाप ने देश की आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन में भी देशखाप सौरम में होने वाली महापंचायत के निर्णय के साथ रहेगी।