फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Widow protested for rights

हक पाने को विधवा महिला ने किया धरना शुरू

Sat, 28 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Widow protested for rights
विधवा ने हक की खातिर दिया धरना
विज्ञापन

बिनौली। पिचौकरा गांव निवासी एक विधवा महिला ने कृषि भूमि में हिस्सा नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर शनिवार को खेत पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
सुधा पत्नी स्वर्गीय विश्वजीत ने बताया कि खसरा संख्या 695 में करीब 15 बीघा पुश्तैनी जमीन है। वह बंटवारे के बाद से 30 वर्षों से उस पर काबिज है। जिस पर उसके पति द्वारा नलकूप लगाया गया है। उसने अपने ससुर पर उसके हिस्से की उक्त भूमि को अवैध रूप से बेच देने का आरोप लगाया है। उसने विरोध करने पर ससुर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि अपने हिस्से की जमीन पाने के लिए उसने राजस्वकर्मियों से लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए परंतु न्याय नहीं मिला। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने खेत पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है। उसने समस्या का समाधान नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed