Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Widening of the track of Meerapur Rajbaha begins, motorists will benefit

Baghpat News: मीरापुर रजबहे की पटरी का चौड़ीकरण शुरू, वाहन चालकों को होगा लाभ

Tue, 28 Oct 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Widening of the track of Meerapur Rajbaha begins, motorists will benefit
बड़ौत। नगर के मीरापुर रजबहे की पटरी का चौड़ीकरण शुरू हो गया है और इससे वाहन चालकों को आवागमन में लाभ मिलेगा। यहां अभी तक वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

रजबहे की पटरी की चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम लगता था, जिससे लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनभर वाहन चालक इसमें फंसे रहते थे। नगर पालिका ने लोगों की समस्या को देखते हुए बिजरौल रोड पुल से बिनौली रोड पुल तक रजबहे की पटरी का चौड़ीकरण कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बनने से लोगाें को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वाहन चालकों की भी परेशानी कम होगी। इससे आगे नेहरू रोड पुल से गुराना रोड पुल तक भी चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। मनोज, विनय, राहुल समेत अन्य लोगों का कहना है कि पटरी का चौड़ीकरण होने से सभी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मीरापुर रजबहे की पटरी चौड़ी होने से लोगाें को अब आवागमन में सुविधा मिलेगी और यहां पर लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। अक्षय कुमार
पटरी का चौड़ीकरण होने से नगर के लोगों के साथ आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को भी आवागमन में लाभ मिलेगा। वाहन चालकों की भी परेशानी कम होगी। हरीश

वर्जन --
लोगों की सुविधा के लिए पटरी का चौड़ीकरण कराने के साथ सड़क बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। जिसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास है। इसका लोगों को फायदा मिलेगा। - मनोज कुमार रस्तौगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed