{"_id":"62a77beb6b7d275ea33067c2","slug":"widening-of-delhi-saharanpur-highway-resumes-kahkra-news-mrt5927483182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा तहसील के पास प्लाट मालिको द्वारा हाईवे चौड़ीकरण का रुकवाया गया कार्य एनएचएआई ने कराया शुरू, पाठशाला बस स्टैंड के पास बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा तहसील के पास प्लाट मालिको द्वारा हाईवे चौड़ीकरण का रुकवाया गया कार्य एनएचएआई ने कराया शुरू, पाठशाला बस स्टैंड के पास बनी
विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाइवे के चौडीकरण की जद मे आए शनिदेव मन्दिर और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिर
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। तहसील के समीप भूखंड मालिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का चौड़ीकरण रुकवा दिया था। एनएचएआई के अधिकारियों ने कार्य को फिर से शुरू करा दिया। पाठशाला बस स्टैंड के समीप हाईवे चौड़ीकरण की जद में आई दुकानों को भी जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
खेकड़ा से दिल्ली तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सिक्स लेन स्वीकृत है। हाईवे चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एलिवेटिड मार्ग का निर्माण सीगल कंपनी की देखरेख में तेजी से कराया जा रहा है। पंद्रह दिन पूर्व खेकड़ा तहसील के पास भूखंड मालिकों ने मुआवजा विवाद के चलते हाईवे का निर्माण रुकवा दिया था। एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने इस संबंध मे भूखंड मालिकों से वार्ता करके मुआवजा दर घोषित की। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने सोमवार को खेकड़ा तहसील के पास बंद पडे़ निर्माण कार्य को फिर से शुरू करा दिया।
उधर, पाठशाला बस स्टैंड के पास चौडीकरण की जद मे आई दुकानों को भी जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। दुकानदार सतपाल शर्मा, बबलू और राजकुमार आदि ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि जेसीबी ने निशानदेही से भी चार फिट अंदर तक उनकी दुकानो को क्षतिग्रस्त कर डाला है। उन्होंने एनएचएआई से निशानदेही से अलग क्षतिग्रस्त की गई दुकानों की क्षतिपूर्ति कराने की मांग की है। सीगल कंपनी के मेनेजर उमेश राणा ने बताया कि दुकानदारों को पहले की नोटिस दे दिए थे। दुकानों को नियमानुसार ही तुड़वाया गया है।

दिल्ली सहारनपुर हाइवे के चौडीकरण की जद मे आई दुकाने तोडे जाने के बाद टूटी दुकानो को देखते दुकान म?- फोटो : KAHKRA

मुआवजे के विवाद मे खेकड़ा तहसील के पास भूखंड मालिको द्वारा रोके गए हाइवे के चौडीकरण कार्य को दोबा- फोटो : KAHKRA
विज्ञापन