फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When will the potholes of Kandera-Bamnauli route be filled?

कब भरेंगे कंडेरा-बामनौली मार्ग के गड्ढ़े?

Mon, 12 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
When will the potholes of Kandera-Bamnauli route be filled?
गढ्डायुक्त मार्ग - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला अभियान :
विज्ञापन

- ग्रामीणों का मार्ग से गुजरना हो गया मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा-बामनौली मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कई बार मामले को रखा जा चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। मार्ग की लंबाई करीब पांच किमी है। कई गांव के लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। उधर, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि मार्ग के गड्ढे भरवाने का कार्य किया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
गन्ना पेराई सत्र में खड़ी होंगी मुश्किल
रमाला। बामनौली कंडेरा मार्ग से किसानों का सबसे ज्यादा आवागमन होता है। तौल केंद्रों तक किसान गन्ना लेकर जाते हैं। लेकिन मार्ग में गड्ढे हो जाने के कारण गन्ना वाहनों के पलटने का खतरा बनेगा। चीनी मिलों का पेराई सत्र अगले महीने शुरू होने वाला है, ऐसे में किसानों के बीच नाराजगी पनप रही है।
विज्ञापन

------------------------
किसने क्या कहा
- सहकारी चीनी मिल रमाला के पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया का कहना है कि किसानों के लि ए यह बड़ी समस्या है। मार्ग का निर्माण होना चाहिए। मिल अधिकारियों के समक्ष भी यह मुद्दा रखा गया है। गन्ना विभाग से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कंडेरा निवासी वीरेंद्र तोमर का कहना है कि एसडीएम बड़ौत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है। लेकिन अभी तक निर्माण नहीं कराया गया। आए दिन हादसे हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक घायल हो जाते हैं।

- कंडेरा निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि चीनी मिलें चलने से पहले मार्ग का नवीनीकरण कराया जाना चाहिए। किसानों को सहूलियत हो जाएगी। इस मार्ग से किसानों का सबसे अधिक आवागमन होता है। कई गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed