{"_id":"68dd811fb26b7b451a05d0b5","slug":"when-the-restaurant-was-closed-he-became-a-fraudster-and-duped-petrol-pump-operators-in-many-states-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139470-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेस्टोरेंट ठप होने पर बने ठग, कई राज्यों के पेट्रोल पंप संचालकों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेस्टोरेंट ठप होने पर बने ठग, कई राज्यों के पेट्रोल पंप संचालकों को ठगा
विज्ञापन
पैट्रोल पम्प पर क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी करने के आरोपी: संवाद
- फोटो : शहर के रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल से मुख्य भवन की छतों का हाल देखते महाप्रबंधक।
- पेट्रोल पंपों पर अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कर चुके है ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरिद्वार में रेस्टोरेंट ठप हुआ तो दो दोस्त ठग बन गए और फिर यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के पंप संचालकों के साथ ठगी कर दी। पुलिस ने पंपों पर अपने बैंक खातों का क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी की घटनाओं में शामिल रिंकू कुमार निवासी मोड मंडी भटिंडा पंजाब और विपिन निवासी अर्गल जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक, फोन, डमी मोबाइल, क्यूआर कोड, स्पीकर, पेनकार्ड बरामद किए गए।
दोघट थाने में पंप संचालक अंकित राणा ने 23 सितंबर को ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि रात में बाइक पर आए दो युवक अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड पंप पर चिपकाकर चले गए। इसके बाद पंप से डीजल-पेट्रोल डलवाने वाले ग्राहकों ने ऑनलाइन रुपये डाले तो वे साइबर ठगों के खाते में चले गए। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पंप पर क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी करने की घटना में रिंकू कुमार, विपिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इससे पहले हरिद्वार में फास्ट फूड का रेस्टोरेंट चलाते थे। कुछ समय पहले रेस्टोरेंट में नुकसान हो गया और बाद में बंद करना पड़ा। इसके बाद दोनों बेरोजगार हो गए और जल्दी अमीर बनने के लिए ठगी शुरू कर दी। इसके बाद रिंकू के बैंक खाते के क्यूआर कोड पंपों पर चिपकाकर लाखों रुपये की ठगी की। अब फिर से किराए की बाइक लेकर पंप पर क्यूआर कोड चिपकाने जा रहे थे और पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।