फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcomed the first Indian UFC woman Pooja TomarWelcomed the first Indian UFC woman Pooja TomarWelcomed the first Indian UFC woman Pooja Tomar

Baghpat News: पहली भारतीय यूएफसी महिला पूजा तोमर का किया स्वागत

Mon, 01 Jul 2024 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Welcomed the first Indian UFC woman Pooja TomarWelcomed the first Indian UFC woman Pooja TomarWelcomed the first Indian UFC woman Pooja Tomar
-कार्यक्रम में सांसद समेत गणमान्य लोग हुए शामिल, बिजरौल में रोड शो भी निकाला
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। बिजरौल गांव मेें रविवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें गांव की बेटी एवं भारत की पहली महिला यूएफसी चैंपियन पूजा तोमर का रोड शो निकालकर स्वागत किया गया। इसके बाद पूजा तोमर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूजा तोमर ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, उनका हौसला बढ़ाएं।
रविवार को पूजा अपने पैतृक गांव बिजरौल में पहुंचीं। यहां पर गांव स्थित बाबा शाहमल इंटर कॉलेज में सांसद डा़ राजकुमार सांगवान के अलावा गणमान्य लोगों ने पूजा का स्वागत किया। इससे पहले ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से पूरे गांव में रोड शो निकाला। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने किया। समारोह मेें वक्ताओं ने कहा कि पूजा तोमर ने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान, थाम्बा चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि गांव की बेटी ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। समारोह को सम्बोधित करते हुए पूजा ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था। जब परिवार के कुछ लोगों के विरोध के कारण वह इस खेल में नहीं जा सकी थीं, लेकिन मां ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस बेहद खतरनाक खेल में सभी के आशीर्वाद से वह जीत पाईं। आज बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें, एक दिन बेटियां जरूर परिवार का नाम रोशन करेंगी। बता दें कि गत 9 जून को अमेरिका में यूएफसी (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) आयोजित हुई थी, जिसमें पूजा तोमर ने इतिहास रचते हुए चैंपियन बन पहली भारतीय होने का खिताब अपने नाम किया। पूजा तोमर ने यूएफसी 2024 में ब्राज़ील की रेयान डॉस सेंटोस को हराकर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में फाइट जीती थी। महिलाओं के स्ट्रॉवेट डिवीजन में अपनी पहली फाइट में उन्होंने 30-27, 27-30 और 29-28 के स्कोर से जीत हासिल की थी। समारोह में रामपाल धामा, रुचि हुड्डा, कृष्णपाल तोमर, गौरव तोमर, मनोज, पीतम सिंह वर्मा, सुबोध राणा सुभाष, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed