{"_id":"60dcb2c18ebc3e72db02a67f","slug":"wednesday-was-the-hottest-day-of-the-season-baghpat-news-mrt54524783","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार का दिन
विज्ञापन
उफ ये गर्मी: बागपत में बुधवार को लू के बीच दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से स्कूटी लेकर गुजरती युवती
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 डिग्री तापमान किया गया दर्ज, लू चलने से बेहाल हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुधवार को गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गया। दिन भर चली लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। तेज धूप और लू के कारण लोगों के हीट स्ट्रोक की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के समय बाजार व हाईवे सूने देखें गए।
बीते कई दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को इस सीजन में पारा अपने शिखर पर पहुंच गया। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम भी 29 डिग्री बना रहा। न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से गर्मी लगातार बनी रही। दोपहर भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए।
लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
- तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचें, यदि जाना ही है तो सिर पर
कपड़ा ढककर निकलें।
- शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
- तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
- मौसमी फलों का सेवन करते रहें।
- साफ और ताजा पानी पिएं, ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें।
- बच्चों को नमक, चीनी का घोल दें।
- गंदगी वाले स्थानों पर बिक रही खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ का सेवन न करें।