{"_id":"5f8891078ebc3e5be028c39b","slug":"weavers-waiting-for-power-rebate-will-get-relief-baghpat-news-mrt5063257146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली छूट का इंतजार कर रहे बुनकरों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली छूट का इंतजार कर रहे बुनकरों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
- एक जनवरी 2020 के बजाए अब अगस्त 2020 से मिलेगी छूट
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बिजली दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना के अगस्त से प्रभावी होने से पावरलूम बुनकरों को राहत मिलेगी। बुनकरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में जो नुकसान हुआ है, उससे राहत मिल जाएगी।
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने चार दिसंबर 2019 को प्रतिपूर्ति योजना की गाइडलाइन जारी की थी। तय किया गया था कि एक जनवरी 2020 से पावरलूम बुनकरों के लिए बिजली दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना लागू होगी। लेकिन मार्च में लॉकडाउन लग गया, जिस कारण बुनकरों को भी नुकसान उठाना पड़ा। नई बिजली दरों के एक जनवरी से लागू होने के कारण सब्सिडी कम हो गई और बुनकरों पर अतिरिक्त भार पड़ा था, जिस कारण हड़ताल भी की गई थी। अब पावरलूम बुनकरों को बिजली दर में छूट अगस्त माह से प्रभावी होगी, जिससे आठ माह के बिजली चार्ज में राहत मिलेगी।
निरपुड़ा गांव के बुनकर इमरान, नसीम, नईम, महबूब और साकिर का कहना है कि कोरोना काल में बुनकरों को नुकसान हुआ है। सरकार ने जो कदम उठाया है, उससे आंशिक राहत मिलेगी। बुनकरों पर कोरोना काल का बिजली का बिल माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
---------------------------
पावरलूम में बदल रही हैंडलूम इकाइयां
बागपत। जिले के निरपुड़ा, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय में हैंडलूम इकाइयां संचालित होती थी। अब यह इकाइयां पावरलूम में बदल रही है।
---------------------------
खेकड़ा में पावरलूम की इकाइयां
बागपत। खेकड़ा कसबे में पावरलूम की कई बड़ी इकाइयां संचालित है। यहां पर बुनकरों को रोजगार मिला हुआ है।
---------------------------
हैंडलूम एक जिला एक उत्पाद में शामिल
बागपत। जिले का हैंडलूम एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है। इसके जरिये बुनकरों को सस्ता लोन देकर काम को आगे बढ़ाना है। बुनकर इकबाल और कालू का कहना है कि कोरोना काल से मुश्किल हालात बन गए हैं। बुनकरों को आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए।