फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging on Pois-Dhanora road, people are facing problems

Baghpat News: पोईस-धनौरा मार्ग पर जलभराव, लोग हो रहे परेशान

Wed, 23 Apr 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Pois-Dhanora road, people are facing problems
मुज्जफरपुर पोइश से धनोरा मार्ग पर भरा पानी व हुई गंदगी । स्रोत:ग्रामीण - फोटो : kathua
अमीनगर सराय। मुज्जफरपुर पोईस गांव में धनौरा मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रधान पर सफाई नहीं कराने का आरोप लगाया है। लोगों ने डीएम से शिकायत कर जलभराव व सफाई की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के हर्ष भारद्वाज, अंकित, नीरज, सोनू, सुमित, विपिन, गुड्डू ने बताया कि तालाब ओवरफ्लो हो गया है और नालियों का दूषित पानी घरों में घुसना शुरू हो गया है। गांव में सफाई कर्मचारी भी नहीं आता है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण वहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण लोगों का मार्गों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्रधान व सचिव से शिकायत करने के बाद भी सफाई व पानी निकासी नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि सफाई कराई जा रही है और पानी निकासी का भी समाधान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed