{"_id":"620a925d07014a4edb218a14","slug":"waterlogging-in-the-town-due-to-non-drainage-of-water-people-upset-due-to-dirt-baghpat-news-mrt5769821183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी न होने से कस्बे में जलभराव, गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी न होने से कस्बे में जलभराव, गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
गंदगी से अटा टीकरी कस्बे का मुख्य मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
गंदगी के कारण लोगों का रास्तों से निकलना भी दूभर
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बा टीकरी में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोग जलभराव की समस्या से परेशान है। नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे है। रास्तों में गंदगी होने के कारण लोगों का निकलना दूभर है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग करने के बाद भी समस्या जस की तस है।
कस्बे के तालाब की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। गंदगी के कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते और गलियों में भर रहा है। अधिकांश मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या है। जलभराव के कारण गंदगी और कीचड़ होने के कारण कस्बे के अलावा अन्य गांवों से कस्बे में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है , मगर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
सालों से नहीं हुई तालाब की सफाई
कस्बे के तालाब की कई साल से सफाई नहीं हुई है। गंदगी के कारण तालाब ओवरफ्लो होने से नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक जलभराव व गंदगी हो गई है। जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों का रास्तो से निकलना मुश्किल है। -जगदीश
विज्ञापन
कई बार उठाई मांग, नहीं हुआ समाधान
रास्तों में जलभराव व कीचड़ होने के कारण कस्बे के अलावा अन्य गांवों से कस्बे में आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रहा है। गंदगी के कारण कस्बे में बीमारी फैलने की आशंका लगी रहती है। कई बार जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हुआ है। - बिल्लू राठी
---
लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
रास्तों में जलभराव व गंदगी के कारण कीचड़ हो गया है। कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदगी भरे रास्ते से निकलने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को बच्चों को होती है। - कृष्णपाल
---
कई बार तालाब की खुदाई का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके अलावा कस्बे के कुछ लोगों ने तालाबों पर अवैध कब्जा भी कर रखा, जिसके कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों की समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। - सोमपाल राठी, चेयरमैन नगर पंचायत