फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water supply has stalled in Barnawa for 20 days

Baghpat News: बरनावा में 20 दिनों से ठप पड़ी है जलापूर्ति

Sun, 21 Jan 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Water supply has stalled in Barnawa for 20 days
बिनौली। बरनावा गांव में जल निगम की टंकी से 20 दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है। इसे लेकर ग्रामीणों रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही जलापूर्ति चालू नहीं होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हिंडन नदी के किनारे बसे करीब दस हजार की आबादी वाले बरनावा गांव में लगे सरकारी हैंडपंपों से दूषित पानी आने के कारण एनजीटी के आदेश पर उन्हें चिह्नित कर जल निगम ने बंद करा दिया था। पेयजल समस्याओं के मद्देनजर 10 वर्ष पूर्व जलनिगम द्वारा यहां लाखों के बजट से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया, जिसका मकसद था ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके। लेकिन 20 दिनों से पेयजल टंकी से जलापूर्ति ठप पड़ी है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार की, लेकिन अब तक जलापूर्ति चालू नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही पेयजल आपूर्ति चालू नही होने पर ब्लॉक परिसर में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में इस्लाम, शारुख, इंतजार, नोसाद, दानिश, इस्लाम, तसव्वर, बिजेंद्र, कुलदीप, ज्योति, मुन्ना, नीरज, इनाम आदि शामिल है। ग्राम पंचायत सचिव गौरव राणा ने बताया कि टंकी का मोटर ठीक होते ही पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed