{"_id":"6aa9a2764626cd7ba70cf12e","slug":"water-line-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158828-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क की खोदाई में टूट गई पुरानी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क की खोदाई में टूट गई पुरानी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
बागपत। शहर में कोर्ट रोड पर पुलिया से हनुमान मंदिर तक नई पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई तो पुरानी पाइपलाइन टूट गई। इससे आसपास की कॉलोनियों व मोहल्लों में एक हजार से ज्यादा घरों में जलापूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। वहीं रास्ता बंद होने से कोर्ट रोड और यमुना रोड पर दिनभर जाम लगा रहा।
कोर्ट रोड पर रहने वाले हनीफ, साजिद, बबलू कश्यप, अशोक कुमार और अकरम आदि ने बताया कि जल निगम की तरफ से नई पाइपलाइन डाली जा रही है। दो दिन पहले कोर्ट रोड पर पुलिया से हनुमान मंदिर तक पाइपलाइन डालने का काम शुरू कराया गया था। इसके लिए पूरी सड़क की खोदाई कराई गई। सोमवार शाम को खोदाई के दौरान पुरानी पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे देवी चौक मोहल्ला के अलावा यमुना रोड, झंकार गली समेत अन्य जगहों पर जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सोमवार रात में हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा।
इसके बाद मंगलवार की सुबह और शाम को भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा खोदाई होने से पुलिया से हनुमान मंदिर तक रास्ता बंद हो गया। इसके चलते सभी वाहनों को कोर्ट रोड से तहसील के सामने से होते हुए यमुना रोड पर भेजा गया। इसके चलते मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कोर्ट रोड पर नगर पालिका से लेकर तहसील तक बार-बार जाम लगता रहा। लोगों ने जल्द ही काम पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराने और रास्ता खोलने की मांग की।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को बदलना पड़ा रास्ता
पुलिया से हनुमान मंदिर तक रास्ता बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। मंगलवार की सुबह पैदल जाने वाले छात्र-छात्राएं गड्ढों के ऊपर से कूदकर जाते हुए दिखे। दोपहर में रास्ता बदलकर अपने घर वापस गए। स्कूल की छुट्टी होने पर भीषण जाम की स्थिति बन गई थी।
-सोमवार रात में सड़क की खोदाई करा दी गई, जिससे गली में घेर में खड़ी गाड़ी अंदर ही रह गई। सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण गाड़ी बाहर नहीं निकाली जा सकती। गाड़ियां फंसने से कई लोग परेशान हैं। इसके अलावा जलापूर्ति के लिए भी जूझना पड़ा।
-संजय प्रजापति
-पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति ठप हो गई है। हैंडपंप पर लाइन में लगकर पानी भरना पड़ रहा है। जल्द ही पाइपलाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई जाए।
-अमरेश
वर्जन
नई पेयजल लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए पुरानी पाइपलाइन काट दी गई है। दो दिन में काम पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
-शेर सिंह, अवर अभियंता, जल निगम शहरी