{"_id":"613102f28ebc3eb6cd301d6f","slug":"water-filled-up-to-two-feet-in-the-paths-of-dhikoli-baghpat-news-mrt554483915","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़िकौली के रास्तों में दो फुट तक भरा पानी, बुजुर्ग की अंतिम यात्रा भी पानी के बीच से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढ़िकौली के रास्तों में दो फुट तक भरा पानी, बुजुर्ग की अंतिम यात्रा भी पानी के बीच से निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। पानी की निकासी न होने के कारण ढिकौली गांव के रास्तों में दो-दो फुट पानी भर गया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बुजुर्ग की अंतिम यात्रा पानी के बीच से निकाली। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के बीच से निकलने से चर्म रोग के साथ संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना है। जलभराव से मकानों की दीवारों में दरारें आ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार को गांव के धर्मवीर (75) की बीमारी से मौत हो गई थी। ग्रामीणों को उसके शव की अंतिम यात्रा पानी से निकालने के लिए विवश होना पड़ा। जलभराव के कारण गांव के कई लोग चर्म रोग से पीड़ित है। ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का भय सता रहा है। गांव के महक सिंह, आकाश, गौतम, जगबीर, लख्मी, संजीव, श्रीपाल, सेंसर व इंद्र के मकानों की दीवारों में दरारें आ गई है।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हंगामा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में धर्मवीर, सेंसर, महपाल, गौतम,आकाश, कपिल व विशु आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान संदीप का कहना है कि जलभराव की समस्या के बारें में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।