{"_id":"6369580d34d3f772d47a593f","slug":"warp-pistol-for-not-paying-five-lakh-rupees-baraut-news-mrt612582453","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रूपये देने का बनाया दवाब, न देने पर ताना पिस्टल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रूपये देने का बनाया दवाब, न देने पर ताना पिस्टल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख रुपये नहीं देने पर ताना पिस्टल
तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ग्राम बडोली निवासी जगबीर जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष हैं। वह बीती चार नवंबर की दोपहर करीब एक बजे प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए तथा गालीगलौज कर हर माह पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने पिस्टल तान दी। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बड़ोली निवासी जगबीर सिंह प्रबंध समिति की मीटिंग कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान रिपुदमन पुत्र जगबीर सिंह निवासी बड़ौत, अमित राणा पुत्र महिपाल सिंह निवासी दाहा व राहुल पुत्र सुरेश पाल निवासी बावली आए और उनसे गालीगलौज कर हर माह पांच लाख देने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि उन्हें संस्था में काम नहीं करने देंगे। इसी दौरान रिपुदमन ने उन पर पिस्टल तान दी तथा गोली चलाने का प्रयास किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिपुदमन को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रिपुदमन की पिस्टल बरामद कर ली। वहीं, आरोपी राहुल और अमित मौके से भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि पांच नवंबर को उन्हें जानकारी मिली की आरोपियों ने संस्था के ताले तोड़कर अभिलेख उठा लिए हैं। उधर, आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने बताया कि कुछ लोग संस्था में आए और ताले तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। इन लोगों द्वारा इससे पहले भी दो-तीन बार इसी तरह की हरकत की गई थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी हैं। वे पुलिस को उपलब्ध कराई गई हैं। लगातार हो रही आतंकित करने वाली घटनाओं से संस्था के बच्चे व स्टॉफ भयभीत है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।