फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Walking the path of righteousness will make human life meaningful: Naresh Muni

धर्म के मार्ग पर चलकर मनुष्य का जीवन होगा सार्थक : नरेश मुनि

Wed, 24 Jun 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Walking the path of righteousness will make human life meaningful: Naresh Muni
-बामनौली स्थित जैन स्थानक का आज होगा उद्घाटन, पांच सौ से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बामनौली स्थित जैन स्थानक में मंगलवार को धर्म सभा हुई, जिसमें जैन संत नरेश मुनि ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का जीवन सार्थक हो सकता है।
जैन संत ने स्पष्ट किया कि जैन धर्म किसी एक जाति तक सीमित नहीं है। उन्होंने नाथू लाल महाराज का उदाहरण दिया। नाथू लाल महाराज जाट बिरादरी से थे। उन्होंने 112 वर्ष पूर्व बामनौली में दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में धर्म का व्यापक प्रभाव फैलाया। नरेश मुनि ने आलस्य त्यागकर गुरुवाणी सुनने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को दूसरों का भला करने और हमेशा मधुर वाणी बोलने की सलाह दी। सुधीर मुनि ने भी इस अवसर पर प्रवचन दिए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि जैन संत बुधवार को जैन स्थानक का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पांच से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। धर्म सभा में देवेंद्र जैन, सुखमाल जैन, अशोक जैन, सविन जैन, नवनीत जैन, संजय जैन उपस्थित थे। आनंद जैन सहित कई अन्य श्रद्धालु भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed