फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voting, uproar for cluster meeting

कलस्टर की बैठक के लिए हुआ मतदान, हंगामा

Thu, 13 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voting, uproar for cluster meeting
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया हंगामा, बीडीओ ने कराया मामला शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कलस्टर की बैठक बड़ौत ब्लाक कार्यालय पर कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लाक मुख्यालय पर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख मतदान कराया गया। इसमें 11 वोट से हारने वाली महिलाओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से हंगामा किया। बीडीओ ने महिलाओं को बड़ौत ब्लाक में कलस्टर की बैठक कराने के लिए बहुमत दर्शाने की बात कहकर शांत किया।

बड़ौत ब्लाक पर कलस्टर पर बैठक कराने को लेकर काफी समय से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष बड़ौत ब्लाक पर कलस्टर की बैठक कराने की जिद पर अड़ी है, वहीं दूसरे पक्ष की महिलाएं बावली गांव में कलस्टर की बैठक कराने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को इसी मामले को लेकर बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ समाज कल्याण सुधीर पंवार, मिशन प्रबंधक यूनुस व रोहन की मौजूदगी में मतदान कराया गया। बड़ौत में कलस्टर की बैठक कराने के लिए चुनाव चिन्ह कार व बावली गांव के लिए ग्लास का चुनाव चिन्ह रखा गया। मतगणना में बड़ौत में क्लस्टर की बैठक कराने के लिए 24 व बावली गांव में बैठक कराने के लिए 35 वोट प्राप्त हुई। इसमें हारने वाली महिलाओं ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ राहुल वर्मा ने उन्हें समझाया और कहा कि जब बड़ौत ब्लाक में बैठक कराने के लिए बहुमत हो जाएगा तो उसी आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करा दी जाएगी। हंगामा करने वाली महिलाओं में पूनम, पूजा, नीलम, ममता, तनु, प्रीति, रेखा, सलमा, सोनिया, योगिता, उषा, सुषमा, सुमन, इमराना, ओमवीरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed