फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Viral is troubling for eight to ten days

Baghpat News: आठ से दस दिन तक परेशान कर रहा वायरल

Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Viral is troubling for eight to ten days
बागपत। गर्मी के साथ वायरल का प्रकोप भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। वायरल लोगों को आठ से दस दिन तक परेशान कर रहा है तो वायरल के कारण मरीजों के जोड़ों और शरीर में भी दर्द बढ़ रहा है। चिकित्सक लोगों को उपचार करने के साथ ही गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी और गर्म हवा चलने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। पिछले कुछ दिनों में जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना दो सौ से अधिक वायरल के मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे है। वायरल बुखार लोगों को एक सप्ताह से दस दिन तक परेशान कर रहे हैं। वायरल के कारण मरीजों के जोड़ों और शरीर में दर्द हो रहा है। चिकित्सक लोगों को वायरल से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

-----
-कई दिन से तबीयत खराब चल रही है। शरीर में दर्द की भी शिकायत है। चिकित्सक का कहना है कि बुखार के कारण शरीर में दर्द हो रहा है। दवाई के साथ आराम करने की सलाह दी है। - सतीश, पुराना कस्बा बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा है। दवा लेने के बाद राहत मिल जाती है और फिर परेशानी बढ़ जाती है। शरीर के जोड़ो में भी दर्द होने के कारण परेशानी बढ रही है। - नौशाद, मुगलपुरा बागपत

-----
वायर के लक्षण और बचाव
-शरीर में दर्द के साथ जुकाम होना
-तेज बुखार और गले में खराश होना
-सिर दर्द, खांसी और नाक से पानी गिरना
-ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचे

-गुनगुना या सादा पानी पिए
-थोडी-थोडी देर में पानी पीते रहे
-हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करें
----
वर्जन - गर्मी के कारण वायरल के मरीज बढ़ रहे है। अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे है। मरीजों को दवा देकर आराम करने की सलाह दी जा रही है। - डॉ एस के चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed