{"_id":"5f4fe62c8ebc3e53ab7cf9b7","slug":"villagers-upset-due-to-non-allocation-of-ration-shops-baraut-news-mrt499194732","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानें आवंटित न होने से बिफरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानें आवंटित न होने से बिफरे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में किया प्रदर्शन, दस दिन में दुकान आवंटन की मांग
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। समस्या से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को भी दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राशन की दो दुकानें थी, जो कि पूर्व में निरस्त की जा चुकी हैं। दोनों दुकानें अलावलपुर व बाम गांव के राशन डीलरों के यहां संबद्ध कर दी गई हैं। इन दोनों गांव में राशन लेने के लिए आधे उपभोक्ता भी नहीं जा पाते है। इस कारण इन दोनों गांव के राशन की हेराफेरी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में ही राशन डीलरों के प्रस्ताव पारित करा कर दुकानें आवंटित कराई जाएं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 10 सितंबर तक गांव में राशन की दुकानों का आवंटन नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में सतपाल, रणकौशल, मोनू कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर, मनीष, अंकित, विश्वास, कुलदीप दहिया, साहिल, सूरज, फुरकान, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।