फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers took out a parikrama after many people were bitten by snake in village of Baghpat

खौफ: खूब चर्चा में ये गांव, सांप ने 10 लोगों को डंसा, एक की मौत, ग्रामीणों ने निकाली अनोखी परिक्रमा

Sat, 27 Aug 2022 01:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

बागपत का ये गांव खूब चर्चा में है। इस गांव में सांप ने अब तक 10 लोगों को डंस लिया है। वहीं सांप के खौफ के चलते ग्रामीणों ने शनिवार को अनोखी परिक्रमा निकाली।

विज्ञापन
Villagers took out a parikrama after many people were bitten by snake in village of Baghpat
गांव में परिक्रमा निकालते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के टयौढी गांव के ग्रामीण पिछले दस दिनों से सांप के डर से दहशत में है। बताया गया कि इस गांव में अब तक करीब 10 लोगों को सांप डंस चुका है। वहीं इनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। वहीं शनिवार को ग्रामीणों ने सांप से बचने के लिए चंदा एकत्रित कर पूरे गांव में परिक्रमा निकाली और नागराज से गांव से चले जाने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


पिछले दस दिनों से टयौढी गांव सांप के डंसने की घटनाओं को लेकर चर्चा में आया हुआ है। यहां अब तक करीब 10 लोगों को सांप ने डंस लिया है। बताया गया कि बीती 17 अगस्त की रात को रोहित शर्मा के धर्मकांटे पर अशोक शर्मा सोए हुए थे। इस दौरान सांप ने अशोक शर्मा को डंस लिया था, जिसके बाद अशोक की मौत हो गई थी। यह घटना धर्मकांटे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में धोखाधड़ी का नया खेल: सामने आया DM के नाम से गिफ्ट मांगने का असली सच, अधिकारियों में मचा था हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 18 अगस्त को सांप रोहित शर्मा की चारपाई पर आकर घूमता दिखाई दिया। इसी को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पूरे गांव की परिक्रमा दूध की धारा व गंगाजल लेकर निकाली। परिक्रमा निकालने से पहले ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित किया। लगभग 80 हजार के करीब चंदा एकत्रित किया। बताया गया कि परिक्रमा से पूर्व लोगों ने यज्ञ और भंडारा भी किया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed