फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers run on rumors of child theft, girl injured

बच्चा चोरी की अफवाह पर दौड़े ग्रामीण, बच्ची घायल

Wed, 14 Sep 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers run on rumors of child theft, girl injured
बच्चा चोरी की अफवाह पर दौड़े ग्रामीण, बच्ची घायल
विज्ञापन

बागपत, चांदीनगर। रटौल में मंगलवार दोपहर शीशमहल के पास बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों के दौड़ने पर रास्ते में खेल रही बच्ची गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो अफवाह निकली। पुलिस ने कस्बे के लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

रटौल में कुछ युवकों ने मंगलवार को शीशमहल के पास बच्चे चोरी करने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद लोग दौड़ पड़े और वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में वहां खेल रही चांद की सात वर्षीय बेटी जैनब गिरकर घायल हो गई। जिसका गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। उधर सूचना मिलने पर रटौल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जांच की तो अफवाह निकली। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed