फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Pichokara are living a hellish life

Baghpat News: नरकीय जीवन जी रहे पिचोकरा के ग्रामीण

Sun, 14 May 2023 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Pichokara are living a hellish life
-नई बस्ती के मार्ग जलभराव, कीचड़ और गंदगी से अटे
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बिनौली। पिचोकरा गांव की नई बस्ती के ग्रामीण नरकीय जीवन जी रहे हैं। बस्ती के मार्गों पर जलभराव, कीचड़, गंदगी से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया। आक्रोशित लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान नही होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।

बस्ती में करीब 100 से अधिक परिवार रहते हैं। लोगों का कहना है कि बिनौली से सीधा मुख्य मार्ग बस्ती में आता है, लेकिन बस्ती के मार्ग पर बहुत लंबे समय से जलभराव, कीचड़ और गंदगी की भरमार है। इससे ग्रामीणों को आवागमन व अन्य कार्य करने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पढ़ने वाले बच्चों को भी जलभराव व कीचड़ से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में हाजी अनीस, नईम, नानू, बाबू, इरसाद, ओमबीर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed