फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers created ruckus against construction with yellow bricks in Baghpat

Baghpat News : सड़क किनारे घटिया ईंटें लगाने के विरोध में हंगामा, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

Wed, 31 Jan 2024 01:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 01:13 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे घटिया पीली ईंटें लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीएम से भी शिकायत की है।

विज्ञापन
Villagers created ruckus against construction with yellow bricks in Baghpat
ग्रामीणों ने हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में रटौल के ढिकोली गांव में पाचीं चौराहे से लेकर सिखेड़ा मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण किया गया है। वहीं, सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेकेदार द्वारा घटिया पीली ईंटें लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। साथ ही जिला अधिकारी से कार्य मानक के अनुसार, काम कराने की मांग की।

विज्ञापन


ढिकोली गांव में पाचीं चौराहे से सिखेड़ा-पिलाना मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग जो गांव से बीच से गुजर रही सड़क पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, जिसके दोनों ओर फुटपाथ व नाली में पीली और कच्ची ईंटें लगाई जा रही हैं। इसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया और ठेकेदार से सही सामग्री लगवाने की मांग की लेकिन, ठेकेदार ने उनकी मांग को अनदेखा किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और जिलाधिकारी बागपत से भी शिकायत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामबीर सिंह ढाका, लाखन आर्य व किरपाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण तो हो चुका है लेकिन, बराबर में फुटपाथ व नाली में ठेकेदार द्वारा घटिया पीली ईंटें व सामग्री लगाई जा रही हैं, जिसके विरोध में ग्रामीणों नें हंगामा करते हुए जिला अधिकारी से जांच कराने और अव्वल ईंटें व सही सामग्री लगवाने की मांग की है। हंगामा करने वालो में लखन आर्य, किरपाल, फैसल, मोहित, रामबीर सिंह, पप्पू, बिट्टू, शाहिद, सोनू, सुधीर, अनस, अंकुर ढाका आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed