फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers boycott elections in Ibrahimpur Gaondi village of Baghpat

UP Lok Sabha Phase 2: बागपत के गांव में चुनाव का बहिष्कार, ग्रामीण बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं, ये है मांग

Fri, 26 Apr 2024 09:39 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2024 09:39 AM IST
सार

UP Lok Sabha Phase 2 : बागपत के इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीण अलग ग्राम पंचायत की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Villagers boycott elections in Ibrahimpur Gaondi village of Baghpat
मतदान का बहिष्कार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में छपरौली विधानसभा के गांव इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव में सभी ग्रामीणों ने एक मत होकर चुनाव का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, ग्रामीण गांव को अलग ग्राम पंचायत की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन

 
छपरौली विधानसभा के विकास खंड बिनोली के इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव में ग्रामीणों ने एकजुट होकर चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से हमारे गांव में विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। यहां पर सड़क, नाली खड़ंजो, गंदगी का अंबार है। पूर्व में हमारा गांव अलग ग्राम पंचायत था, लेकिन कमाला गांव का माजरा बना देने पर यहां विकास की रफ्तार रुक गई। कमाला गांव में ही प्रधान बनाता है और इस और ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सुबह से मतदान स्थल पर एक भी मतदाता मतदान के लिए नहीं गया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया लेकिन, ग्रामीणों ने सामूहिक बहिष्कार कर दिया।

ग्रामीण दिनेश डेढा, सुंदर, मोनू, रवि, देवेंद्र, बृजपाल, सोमपाल, राजीव, सुंदर, कृष्णपाल, संजीव, सुरेंद्र आदि सभी का कहना है कि कोई भी ग्रामीण वोट डालने नहीं जाएगा। वहीं, ग्राम प्रधान अमरजीत राणा का कहना है कि ग्रामीण अलग पंचायत की मांग कर रहे हैं, विकास कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Phase 2 Election Live: मेरठ में 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान, यहां चुनाव का बहिष्कार, कई जगह EVM खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed