{"_id":"62cbf944e87e2c2bc762e8c2","slug":"video-viral-worker-spitting-on-roti-while-making-it-in-baghpat-hotel-fury-in-hindu-organizations-hotel-owner-and-accused-artisan-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"video viral: होटल में थूककर बनाई रोटी, हिंदू संगठनों में रोष, होटल मालिक और आरोपी कारीगर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video viral: होटल में थूककर बनाई रोटी, हिंदू संगठनों में रोष, होटल मालिक और आरोपी कारीगर फरार
Mon, 11 Jul 2022 03:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक होटल में कारीगर द्वारा थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से की शिकायत करते हुए आरोपी होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में पाठशाला रोड स्थित एक होटल पर कारीगर का थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से कारीगर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। होटल मालिक और आरोपी कारीगर फरार हो गया।
विज्ञापन
नगर में पाठशाला रोड पर तालाब के पास एक होटल है। रविवार सुबह कारीगर रोटियों पर थूककर रोटी बना रहा था। पूर्वाह्न 11 बजे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या वहां से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर रोटियों पर थूक रहे कारीगर पर पड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: शक और शराब ने उजाड़ा परिवार, 12 साल तक झेलती रही पति की ज्यादती, फिर बच्चों समेत उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
उन्होंने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को वीडियो दिखाकर होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली में शिकायत किए जाने की भनक लगने पर होटल मालिक होटल बंद कर आरोपी कारीगरों के साथ फरार हो गया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी होटल मालिक और उसके कारीगर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।