फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video viral of Revenue Inspector taking money

राजस्व निरीक्षक का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Video viral of Revenue Inspector taking money
खेकड़ा (बागपत)। तहसील के भ्रष्टाचार की एक और वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो में राजस्व निरीक्षक एक अधिवक्ता से जमानती हैसियत बनाने के नाम पर 500 रुपये लेते हुए नजर आ रहा है। अधिवक्ता ने इस वीडियो को डीएम बागपत के साथ ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस संबंध में एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील के राजस्व निरीक्षक का जमानती हैसियत बनाने के नाम पर रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में राजस्व निरीक्षक खेकड़ा निवासी अधिवक्ता सुधीर धामा से जमानतियों के कागजों के वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये लेता हुआ नजर आ रहा है। सुधीर ने बताया कि वह दो जमानतियों के कागज वेरिफिकेशन के लिए हलका लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के पास रिपोर्ट लगवाने के लिए ले गया था। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने कागजों पर रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। रिपोर्ट लगाने के लिए रूपये की मांग करने लगा। उन्होंने रिपोर्ट लगवाने के लिए राजस्व निरीक्षक को 500 रुपये दे दिए। रुपये मिलते ही वह रिपोर्ट लगाने के लिए तैयार हो गया। अधिवक्ता ने राजस्व निरीक्षक की वीडियो बना ली और शुक्रवार को वायरल कर दी। उन्होंने इस वीडियो को डीएम बागपत के साथ ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुधीर धामा द्वारा वायरल की गई वीडियो पुरानी है। फिर भी वह इस संबंध में जांच कराएंगे। जांच में यदि राजस्व निरीक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अजय कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी दबा देते है जांच
अधिवक्ता सुधीर धामा का आरोप है कि खेकड़ा तहसील में भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तहसील के अधिकारियों के कार्य करने के लिए रुपये लेने के मामले सामने आ चुके है। लेकिन अधिकारी शिकायतों को झूठा बताकर दबाते रहे। पूर्व के तहसीलदार पर सुविधा शुल्क लेकर गढ़ी कलंजरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर रास्ता बनवाकर लाखों रुपये के मुआवजे की बंदरबांट करा देने का आरोप लगा था। मगर, यह मामला भी दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed