फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of deadly stunt viral, police took cognizance

जानलेवा स्टंट की वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

Sat, 26 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Video of deadly stunt viral, police took cognizance
- दौड़ प्रतियोगिता में हरियाणा से बुलाया था स्टंटबाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव के यमुना खादर में आयोजित की गई खोखर ट्रैक्टर दौड़ प्रतियोगिता में हरियाणा के स्टंटबाज ने जानलेवा करतब दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गई।

खोखर ट्रैक्टर प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की पांच सौ रुपये एंट्री फीस रखी गई। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को ट्रैक्टर हैरो से 400 मीटर के खेत में जुताई करते हुए दौड़ करानी थी। प्रथम स्थान पर 17 मिनट में दौड़ पूरी कर लोहड्डा के वीरेश ने प्रतियोगिता जीत ली। विजेता को 16 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता के दौरान आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए हरियाणा से करतब दिखाने वाले को भी बुलाया गया। हरियाणा के ट्रैक्टर चालक ने खतरनाक और जानलेवा स्टंट दिखाए। कुछ लोगों ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस तक शिकायत पहुंची तो सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने जांच बैठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed