फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicles collided in fog on National Highway, six injured

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर कोहरे में भिड़े वाहन, छह घायल

Sun, 17 Nov 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 17 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided in fog on National Highway, six injured
बागपत/बालैनी। शनिवार को भी जिले में घना कोहरा रहा। प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्तर रहा रहा। एक्यूआई 380 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। लोगाें को आंखो में जलन महसूस हुई। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, मेरठ-बागपत और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कोहरे में तीन जगह वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें वाहन चालकों समेत छह घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कई दिन से रात में छाने वाला कोहरा सुबह होने पर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है। शनिवार की सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह ठंड में बच्चे स्कूल गए। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिली। कई स्थानों पर सड़क हादसे हुए। मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक आरिफ शुक्रवार रात ट्रक में सामान लेकर हेल्पर दानिश के साथ आगरा जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव और खेकड़ा के बीच किनारे खड़े ट्रक से भिड़्ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों में सवार तीन घायल हो गए। इसके अलावा शुक्रवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के समीप गलत दिशा में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में लदा ट्रक एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मुकेश घायल हो गया। इसके अलावा अमीपुर बालैनी निवासी राहुल शनिवार दोपहर बाइक से अपने खेत में जा रहा था, तभी सामने से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल राहुल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। कोहरे के चलते शनिवार शाम के समय यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने के लिए भी जागरुक किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed