{"_id":"629261beaf156c227a0e568e","slug":"vaishali-tops-in-cooking-competition-baghpat-news-mrt5905648142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कंपोजिट विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर में शनिवार को जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच रसोइयों ने शिरकत करके पाक कला में हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गाधी की वैशाली प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कमाला द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय चांदनहेड़ी की वीरमती तृतीय रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता रसोइयों को सम्मानित किया गया।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के एक ब्लॉक से पांच रसोइया का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 30 रसोइयों ने भाग लेकर अलग-अलग व्यंजन बनाकर हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, बीएसए राघवेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज बागपत की शिक्षिका डॉ. प्रीति शर्मा, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा की सविता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद, ग्रीन फैमिली रेस्टोरेंट से सुशील चौधरी निर्णायक रहे।
प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गाधी की वैशाली प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कमाला की ममता द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय चांदनहेड़ी की वीरमती तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रसोइया को साढ़े तीन हजार, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर ढाई हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर डेढ़ हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी रसोइयों को 250 रुपये सांत्वना पुरस्कार तथा 250 रुपये किराया भत्ता के रूप में प्रदान किए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार, राजकुमार शर्मा, कुशलता चौहान, मनोज कुमारी, दिनेश, प्रांजल, दीपचंद, सतीश कुमार, सौरभ शुक्ला, प्रदीप कुमार, सुमित त्रिपाठी, उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव, अमित यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।