फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination will now be regular in the district hospital

जिला अस्पताल में अब नियमित होगा टीकाकरण

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will now be regular in the district hospital
जिला अस्पताल में अब नियमित होगा टीकाकरण
विज्ञापन

सीएचसी में सप्ताह में तीन दिन लगेगा टीका, निजी अस्पतालों में नहीं होगा निशुल्क टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में पांच मार्च से नियमित सत्र लगाकर 60 वर्ष आयु पूरी कर चुके लोगों का कोरोना रोधी टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा सभी सीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों में अब नि:शुल्क टीकाकरण नहीं होगा। पूर्व में निजी अस्पतालों में टीकाकरण की प्रथम डोज लगवाने वाले लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों में दूसरी डोज का टीकाकरण किया जाएगा। पांच मार्च से जिला अस्पताल में नियमित सत्र लगाकर 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी सीएचसी व पीएचसी पर सप्ताह में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ने प्राइवेट अस्पतालों में नि:शुल्क टीकाकरण पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, जिले के आस्था, मेडिसिटी और एपेक्स अस्पताल ने वैक्सीनेशन करने में समर्थता जताई है। बुधवार को तीनों अस्पतालों के वैक्सीनेटरों को शासन स्तर से वैक्सीनेशन का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन ने माइक्रोप्लान तैयार कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

पंजीकरण करा लगवा सकते हैं टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि टीकाकरण कराने से पूर्व लाभार्थी को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान अस्पताल का नाम दर्ज करना होगा। लाभार्थी स्वेच्छा के आधार पर टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed