फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination center decorated with balloons, health workers seen excited

गुब्बारों से सजाया टीकाकरण केंद्र, उत्साहित नजर आए स्वास्थ्य कर्मचारी

Fri, 22 Jan 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Vaccination center decorated with balloons, health workers seen excited
बागपत में शुक्रवार को सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी का इजहार करती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
- कोरोना टीकाकरण केंद्रों का शुक्रवार को बदला नजर आया माहौल
विज्ञापन

- सकारात्मक संदेश देने के लिए बैनर भी कराए गए थे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। टीकाकरण केंद्रों पर उत्साह का माहौल नजर आया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के स्वागत के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत को गुब्बारों से सजाया गया। कर्मचारी भी बैनर और तख्ती हाथ में लिए उत्साहित नजर आए।
टीकाकरण का पहला चरण चल रहा है। 16 जनवरी के टीकाकरण को लेकर कुछ कर्मचारियों के बीच संशय की स्थिति नजर आई थी, लेकिन शुक्रवार को माहौल उत्साहजनक रहा। डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर सीएचसी बागपत के केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया। टीकाकरण के लिए पहुंचे कर्मचारियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा बैनर और पोस्टर पर भी सकारात्मक संदेश लिखकर कर्मचारी फोटो खिंचवाते नजर आए। बागपत सीएचसी पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

एएनएम मां ने आईटी प्रबंधक बेटे का किया टीकाकरण
बागपत। टीकाकरण के दौरान कई भावपूर्ण पल भी सामने आए। सीएचसी बागपत पर शुक्रवार को एएनएम कुसुम लता ने अपने बेटे आयुष्मान अभियान के जिला आईटी प्रबंधक अभिषेक सिंह का टीकाकरण किया। दोनों मां-बेटा खुश नजर आए। कुसुमलता ने कहा कि सबको जागरूक होकर टीकाकरण कराना चाहिए। अभिषेक सिंह का कहना है कि टीकाकरण कराने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़कर अभियान में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी कराया टीकाकरण
- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह का कहना है कि टीकाकरण कराने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी टीकाकरण कराने का आह्वान किया।
- सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि कोरोना का टीकाकरण अन्य टीके की तरह ही है। टीकाकरण कराने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed