UPSSSC PET EXAM: मोबाइल की कॉल डिटेल से खुलेगा सॉल्वर गैंग का नेटवर्क, जल्द बेनकाब होंगे गहरे राज
पीईटी परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही गैंग के गहरे राज खुलकर सामने आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जिले में दो दिन तक हुई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में सॉल्वर गैंग ने सेंध लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन की चौकसी के चलते सफल नहीं हो सके। दो दिन में पुलिस ने पांच सॉल्वर समेत आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस सॉल्वरों व मूल अभ्यर्थियों से मिले मोबाइलों की कॉल डिटेल की कड़ी दर कड़ी जोड़कर इस गैंग के नेटवर्क को बेनकाब करने की कोशिश में जुटी है।
जिले में शनिवार व रविवार को दो पाली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा हुई। पुलिस ने शनिवार को पहली पाली में देशभक्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बिहार निवासी दो सॉल्वर रोहित व अमित को गिरफ्तार किया था। बाद में उन दोनों अभ्यर्थियों सोहित यादव व संदीप तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया था, जिनके स्थान पर सॉल्वर परीक्षा देने आए थे। दूसरी पाली में आरके इंटर कॉलेज में अपने सगे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा सॉल्वर शुभम धीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मूल अभ्यर्थी उसका भाई सौरभ पकड़ में नहीं आ पाया।
अगले दिन रविवार को हुई परीक्षा में पहली पाली में वीवी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र के गेट से चेकिंग के दौरान एक सॉल्वर देशराज व बीएसएम स्कूल परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान बिहार निवासी सॉल्वर अमित को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने मूल अभ्यर्थी गौरव खोखर को भी पकड़ लिया था। जबकि दूसरा अभ्यर्थी विकास फरार हो गया था। इस तरह दो दिन चली परीक्षा में पांच सॉल्वर व तीन मूल अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए। दो अभ्यर्थी अभी फरार है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा
अब पुलिस के सामने बिहार से शामली और बागपत तक फैले नेटवर्क को तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना है। पहले दिन पकड़े गए दो सॉल्वर व दो अभ्यर्थियों से पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस इन मोबाइलों की कॉल डिटेल को खंगाल रही है और कड़ी दर कड़ी जोड़कर नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वरों के नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।