फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over the distribution of refined, salt and gram

रिफाइंड, नमक और चने के वितरण पर हंगामा

Fri, 11 Feb 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the distribution of refined, salt and gram
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में राशन विक्रेता को खरी खोटी सुनाते लोग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। राशन में रिफाइंड, नमक और चने का वितरण न करने पर शुक्रवार को कार्डधारकों ने हंगामा किया। लोगों ने डीलर पर दो से तीन किलो कम राशन देने का भी आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख डीलर ने नमक, चना और रिफाइंड का वितरण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुगलपुरा मोहल्ले में मुगलपुरा, देशराज मोहल्ला, गायत्रीपुरम, मोहल्ला कुम्हारान के कार्डधारकों को राशन वितरण किया जा रहा था। राशन के साथ चना, तेल और नमक का वितरण न करने पर लोगों ने डीलर के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। कहना था कि डीलर राशन के साथ चना, तेल और नमक का वितरण नहीं कर रहा है। उन्होंने राशन डीलर पर एक कार्ड पर दो से तीन किलो कम राशन देने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कई बार डीलर के खिलाफ विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरा राशन दिलवाने की मांग की। इस दौरान सभासद कलीम, शबनम, फिरदौस, विमलेश, गुड्डो, सावेज, अफरोज, चांद, सितारा, ओमकार प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed