फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over installation of substandard material on road, work stopped

Baghpat News: सड़क में घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा, काम रुकवाया

Tue, 21 Nov 2023 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of substandard material on road, work stopped
-लेबर से नोकझोंक, गुणवत्ता पूर्ण साम्रगी लगवाए जाने की मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही काम रुकवा दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने लेबर को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से भगा दिया। साथ ही गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की मांग करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को रुस्तमपुर गांव के ग्राम प्रधान पति शक्ति के नेतृत्व में बावली, बरवाला व बड़ौत के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर किए जा रहे सड़क निर्माण को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार व उसकी लेबर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। इस कारण यह सड़क बनते ही टूटनी शुरू हो गई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद न तो सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। ग्राम प्रधान पति शक्ति ने कहा कि इस समय गन्ने का सीजन चल रहा है और यहां से सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर ठेकेदार विभाग को नुकसान पहुंचान का काम कर रहा है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मार्ग पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री नहीं लगाई गई तो सड़क पर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। हंगामा करने वालों में रामपाल, धर्मवीर, सुभाष, अशोक, रामबीर, जयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वर्जन---
शिकायत प्राप्त हो रही है, मौके पर जाकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। साथ ही मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न मिलने पर कार्रवाई के लिए डीएम व एसई सिंचाई विभाग को पत्राचार किया जाएगा।- मुकेश देव अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed