फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over illegal occupation of public land

ार्वजनिक भूमि पर विशेष समुदाय के लोगों ने किया अवैध कब्जा, तनाव

Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over illegal occupation of public land
बड़ौत। कोताना गांव में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हरिजन बस्ती की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने हरिजन बस्ती की सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कब्जा जल्द नहीं हटाया गया तो ग्रामीण तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

हरिजन बस्ती के लोगों ने बताया कि गांव में हरिजन आबादी के बीच करीब 200 वर्ग गज सार्वजनिक जमीन है। बताया कि इसे सुरक्षित रखने के लिए हरिजनों ने पूर्व की ओर दीवार की हुई है। शेष तीनों दीवारों की जगह खाली है। आरोप लगाया कि गांव के ही समुदाय विशेष के लोग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की। इस दौरान प्रहलाद, सुरेश, बबीता, प्रवींद्र, रवींद्र, जॉनी, मनोज, अजय, राधे, राकेश, नीरज, प्रमोद कुमार, मोनू, रोहित, धर्म सिंह, सुरेश, रविकांत, ताराचंद्र, मांगेराम, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed