फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over finding insects in the water of Golgappas

गोलगप्पों के पानी में कीड़े मिलने पर हंगामा

Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Uproar over finding insects in the water of Golgappas
बिनौली (बागपत)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के बाहरी हिस्से पर स्थित कैंटीन में गोलगप्पों के पानी में कीड़े निकलने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर कैंटीन संचालकों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की भी कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच की। निरपुडा के ग्राम प्रधान ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के बाहरी हिस्से पर कैंटीन है। इसमें मिठाई, चाट आदि खाद्य पदार्थ बिकते है। शुक्रवार की देर शाम निरपुडा के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह अपने कुछ लोगों के साथ कैंटीन पहुंचे और गोलगप्पे खाने लगे। सभी ने गोलगप्पे खा लिए। इसके बाद गोलगप्पों का पानी पीने लगे तो उसमें कीड़े दिखाई दिए। इस पर उन्होंने सारा पानी चेक किया तो उसमें कई कीड़े रेंगते नजर आये। कैंटीन संचालक से कहा तो वह आगबबूला हो गया और अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोलगप्पों के पानी की जांच की तो उसमें कीड़े मिले। ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने इस संबंध में एसडीएम बड़ौत को अवगत कराते हुए थाना बिनौली पर तहरीर देते हुए करवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बिनौली चन्द्रकान्त पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर उचित करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed